Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » बिजोवा महावीर गौशाला में कवियों ने बिखेरी रसों की फुहार, देर रात तक गूंजती रहीं तालियां हास्य, वीर व श्रृंगार रस से सराबोर हुआ कवि सम्मेलन, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
राज्य-शहर

बिजोवा महावीर गौशाला में कवियों ने बिखेरी रसों की फुहार, देर रात तक गूंजती रहीं तालियां हास्य, वीर व श्रृंगार रस से सराबोर हुआ कवि सम्मेलन, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/05/25 at 1:16 PM
Rajasthan Darshan
Share
4 Min Read
SHARE

रानी-समीपवर्ती ग्राम बिजोवा कीभगवान महावीर गौशाला प्रांगण में रविवार 24 मई को लायंस क्लब रानी के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से ऐसा समां बांधा कि श्रोता देर रात तक तालियां बजाते रहे। मंच संचालक एवं संयोजक कवि युगराज जैन के कुशल संचालन में हास्य, वीर और श्रृंगार रस की त्रिवेणी बही।

ग्रामीण तानाबाना और हास्य-व्यंग्य का संगम
कांकरोली के सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुनील व्यास ने ग्रामीण रहन-सहन एवं पारिवारिक तानेबाने को अपनी कविता में कुछ यूं पिरोया-
_”बड़ा भोला बड़ा सीधा
मेरा गांव आज भी शहर से अच्छा है_
मोबाइल वाला जमाना फिर भी, चूल्हे पर रोटी का स्वाद बड़ा।”
उन्होंने हास्य-व्यंग्य के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, महंगाई और मोबाइल की लत जैसी समस्याओं पर करारा प्रहार किया, जिसे सुन श्रोता लोटपोट हो गए।

परम्परागत शैली ने दिलाई दिग्गजों की याद
हास्य कवि राव अजात शत्रु ने परम्परागत कविता पाठ के वाचिक परम्परा अंदाज को फिर से जीवंत कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने श्रोताओं को अशोक चक्रधर और शैल चतुर्वेदी जैसे विख्यात कवियों की याद दिला दी। उनके एक मुक्तक पर पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा-
_सत्य ही जब कहानी लगे
तब तो गूंगा ही ज्ञानी लगे_

मीरा-कृष्ण के प्रेम से सराबोर हुआ माहौल
कवयित्री भावना लोहार ने श्रृंगार रस की ऐसी फुहार बिखेरी कि महावीर गौशाला का माहौल प्रेम के आनंद से सराबोर हो गया। मीरा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम पर उनका गीत-
“नहीं कुछ कहा फिर भी सब कह दिया है
तेरी भावना ,भावना गा रही है ”
सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।

हास्य की फुलझड़ियां और देशभक्ति का ज्वार
हास्य कवि दिनेश बंटी ने जब हास्य की फुलवारी बिखेरी तो दर्शकों की तालियां थमने का नाम ही नहीं ले रही थीं। उनके गुदगुदाने वाले हास्य प्रसंग अद्भुत थे। वहीं वीर रस के सशक्त हस्ताक्षर कवि अंशुमान आजाद ने मेवाड़ के वीर सपूत महाराणा प्रताप और उनके सुख-दुख के साथी चेतक के शौर्य पर ओजस्वी कविता पाठ किया। उनकी दमदार शैली और बुलंद आवाज ने हर श्रोता को देशभक्ति एवं सनातन धर्म के जयकारों के लिए मजबूर कर दिया-
“चेतक पर चढ़ जिसने, अकबर को ललकारा था,
वो प्रताप ही था जिसने, मेवाड़ को संवारा था।”

सूत्रधार ने दी जीवन की नई दिशा
कार्यक्रम के सूत्रधार कवि युगराज जैन ने दैनिक जीवन के भावों को अलग-अलग अंदाज में महसूस कराने वाली उत्कृष्ट कविताओं से अनूठा समा बांध दिया। उन्होंने बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों को जीवन जीने की नई दिशा दी और प्रेरक प्रसंग सुनाकर समाज को शिक्षा, चिकित्सा व जनकल्याण के लिए प्रेरित किया।

उद्देश्य रहा सफल
सम्मेलन संयोजक राजकमल पारिख एवं हिमांशु पलोड़ ने बताया कि गौशाला परिसर में इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में साहित्यिक वातावरण बनाना एवं गौसेवा के प्रति जागरूकता लाना था, जो पूरी तरह सफल रहा। इस अवसर पर लायंस क्लब पदाधिकारी हरीश सुराणा,प्रोजेक्ट चेयरमैन घीसुलाल चौधरी,रूपचंद पुनमिया, विकास अधिकारी रानी नारायण सिंह राजपुरोहित , डॉ. सुखदेव , बस्तीमल रामावत,आशुलाल सोलंकी, कमला जैन, ममता, आरती गर्ग ,ताराचंद जैन, कमलेश राय सोनी एवं लेखराज सहित । आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रोता मौजूद रहे।

Rajasthan Darshan May 25, 2026 May 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • थानाधिकारी नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विधायकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई |
  • डंपिंग यार्ड के दलदल में फंस रही गौवंश, लोगों में रोष स्थाई समाधान की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
  • बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
  • चांचोडी में श्री चामुण्डा सुभद्रा माताजी के नवनिमित मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई
  • राजसमंद में रिश्वतखोर पटवारी पर एसीबी का बड़ा प्रहार 4 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

थानाधिकारी नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विधायकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई |

May 26, 2026
राज्य-शहर

डंपिंग यार्ड के दलदल में फंस रही गौवंश, लोगों में रोष स्थाई समाधान की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

May 26, 2026
राज्य-शहर

बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

May 26, 2026
राज्य-शहर

चांचोडी में श्री चामुण्डा सुभद्रा माताजी के नवनिमित मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई

May 26, 2026