रानी। भाजपा रानी मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत एवं मंडल महामंत्री डालचंद मेवाड़ा के नेतृत्व में रानी के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने अस्पताल से संबंधित अपनी मूलभूत समस्याएं, सुझाव एवं आवश्यकताओं को साझा किया। जनसंवाद के माध्यम से आमजन की बात सुनते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।साथ ही अस्पताल की डॉक्टर टीम के साथ भी विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें इस बात पर विचार-विमर्श किया गया कि रानी क्षेत्र के नागरिकों को अधिकतम स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो तथा प्रत्येक मरीज को समय पर एवं बेहतर उपचार मिल सके।कार्यक्रम के दौरान जनसेवा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं आमजन की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।
हितेष गुप्ता( रानी )
