Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » सहकार नेता आमेरा ने सांगानेर बैंक शाखा एवं सांगानेर -चाकसू पैक्स परिसर में परिंडा बांध विभाग के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया
राज्य-शहर

सहकार नेता आमेरा ने सांगानेर बैंक शाखा एवं सांगानेर -चाकसू पैक्स परिसर में परिंडा बांध विभाग के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/05/29 at 12:16 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर
ऑल राजस्थान कोआपरेटिव बैंक एम्प्लॉईज यूनियन,ऑल राजस्थान कोआपरेटिव बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रान्तीय महासचिव,सहकारी साख समितियाँ एम्पलाईज यूनियन राजस्थान के प्रान्तीयअध्यक्ष,सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विधान सभा क्षेत्र सांगानेर में जयपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक की सांगानेर शाखा एवं सांगानेर पैक्स -मिनी बैंक तथा चाकसू सहकारी समिति परिसर में समिति के बोर्ड सदस्यों,बैंक व पैक्स साथियों के साथ वृक्षों पर दाना-पानी के लिए परिंडा बांधकर सहकारी विभाग के मंत्री गौतम दक द्वारा प्रारम्भ किये गए ‘परिंडा बांधो अभियान’ को सफल बनाकर जन आंदोलन बनाने का सहकार साथियों को आह्वान किया

आमेरा ने नोतपा की आग उगलती गर्मी में दौरा कर सांगानेर,चाकसू सीसीबी शाखा ,पैक्स,मिनी बैंक कार्यालयों में बेजुबान पक्षियों को दाना पानी उपलब्ध कराने के लिए कई परिंडे बांध सहकारी अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन पदाधिकारियों के साथ अंजाम दिया

सहकार नेता आमेरा के साथ चाकसू सहकारी समिति के अध्यक्ष शंकर लाल शर्मा,उपाध्यक्ष फकरूद्दीन खा,डायरेक्टर हनुमान पण्डा, भँवर लाल बैरवा, शाखा प्रबंधक हेमन्त वर्मा, हरकेश हुड़ला,शंकर सिंह नरुका, मनीष गंगवार,छोटेलाल गुर्जर , अभिषेक सिंघवी ,फ़तेहसिंह,गणेशनारायण जाट, पप्पू लाल सैनी, रोडूमल चौधरी,कमलेश जाट ,देवेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या चाकसू व सांगानेर समिति के सभी व्यवस्थापक,सहायक व्यवस्थापक,बैंक कर्मी,समिति सदस्य व बोर्ड सदस्यों ने भागीदारी निभाई ।

परिंडा बाँधो अभियान कार्यक्रम के यूनियन संयोजक शंकर सिंह नरुका ने बताया कि कार्यक्रम में चाकसू सरोवर पाल पर हनुमान मंदिर में भी परिंडा बांधकर ,मंदिर परिसर में बैठक आयोजित कर सहकार नेता आमेरा का साफ़ा व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत के साथ सामूहिक रूप से दाल बाँटी चूरमा प्रसादी भोजन किया गया।

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत देने के लिए सहकारिता मंत्री की प्रेरणा से सहकारिता विभाग ने यह अभियान शुरु किया है। अभियान के अंतर्गत विभागीय कार्यालयों, शीर्ष एवं केन्द्रीय सहकारी संस्थाओं, सहकारी बैंक शाखाओं, केवीएसएस तथा ग्राम सेवा सहकारी समितियों के परिसरों, भवनों की छतों, वृक्षों की शाखाओं एवं सुरक्षित छायादार स्थानों पर मिट्टी के परिंडे व जल पात्र लगाए जाएंगे। साथ ही, पक्षियों के लिए चुग्गे की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
सूरज भान सिंह आमेरा सहकार नेता

Rajasthan Darshan May 29, 2026 May 29, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • काग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने मंत्री दक को बर्खास्त करने की मांग की
  • श्री मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान रानी में श्रद्धांजलि सभा एवं भामाशाहों का प्रेरणादायी सहयोग
  • सहकार नेता आमेरा ने सांगानेर बैंक शाखा एवं सांगानेर -चाकसू पैक्स परिसर में परिंडा बांध विभाग के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया
  • पारसोली के पास बेकाबू पिकअप पलटी, पिकअप मे सवार दोनो लोग सुरक्षित
  • जयपुर में स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

काग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने मंत्री दक को बर्खास्त करने की मांग की

May 29, 2026
राज्य-शहर

श्री मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान रानी में श्रद्धांजलि सभा एवं भामाशाहों का प्रेरणादायी सहयोग

May 29, 2026
राज्य-शहर

पारसोली के पास बेकाबू पिकअप पलटी, पिकअप मे सवार दोनो लोग सुरक्षित

May 27, 2026
राज्य-शहर

जयपुर में स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार

May 27, 2026