काग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने मंत्री दक को बर्खास्त करने की मांग की बेगूँ। राजस्थान सरकार के मंत्री गौतम दक के ओडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की चित्तौड़गढ़ महिला विंग ने भी मंत्री दक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंत्री दक के खिलाफ मामला अब थमता दिखाई नही दे रहा हे। कांग्रेस महिला कमेटी चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष यशोदा पुरोहित ने राजस्थान सरकार से सहकारिता मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर डाली है। उन्होंने लेटरहेड पर उनके द्वारा बोले गये शब्दों को अमर्यादित, असंसदीय बताया है. महिलाओं के लिये अपमानजनक शब्दों का प्रयोग महिला शक्ति का अपमान बताते हुये राजस्थान सरकार से उनकी बर्खास्तगी या इस्तीफा लेने की मांग की है।
“राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का ऑडियो वायरल हुआ है जिसकी मैं घोर निंदा करते हुवे मंत्री को बर्खास्त करने की की मांग करती हूं। सभ्य समाज मे और सार्वजनिक जीवन मे उच्च पद पर रहते हुवे इस प्रकार महिलाओं का अपमान करना कतई बर्दाश्त नही किया जा सकता है। इससे अपने आप को संस्कारवान कहने वाली बीजेपी पार्टी की और इनके मंत्री की निकृष्ट सोच प्रदर्शित होती है। मैं चित्तौड़गढ़ जिले की जिलाध्यक्ष महिला कॉंग्रेस कमेटी होने के इस गालीबाज मंत्री के ऐसे कृत्य की भर्तसना करती हूं और मुख्यमंत्री से माँग करती हूं कि इससे इस्तीफ़ा लिया जाना चाहिए।” यशोदा पुरोहित, जिलाध्यक्ष,काग्रेस महिला कमेटी चित्तौड़गढ़।
कमल किशोर माथुर
काग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने मंत्री दक को बर्खास्त करने की मांग की
Leave a comment
