चित्तौड़गढ़ ज़िला कलेक्टर डॉ. मंजू को चित्तौड़गढ़ हेड व संपादकीय सलाहकार अमित कुमार चेचानी ने दीपावली विशेषांक 2026 किया भेंट
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ ज़िला कलेक्टर ने राजस्थान दर्शन मासिक पत्रिका की सराहना की है। दिनांक 27 नवंबर 2026 शुक्रवार को राजस्थान दर्शन हिंदी मासिक पत्रिका के दीपावली विशेषांक 2026 को चित्तौड़गढ़ हेड व संपादकीय सलाहकार अमित कुमार चेचानी ने चित्तौड़गढ़ ज़िला कलेक्टर डॉ. मंजू को भेंट की। उन्होंने पूरी संपादकीय टीम को बधाई दी और कहा कि राजस्थान दर्शन मासिक पत्रिका द्वारा समय-समय पर बेहतर तरीके से प्रकाशन किया जा रहा है इसके लिए राजस्थान दर्शन मीडिया ग्रुप के संपादक महोदय व टीम को धन्यवाद के पात्र है।
चित्तौड़गढ़ हेड अमित कुमार चेचानी ने आत्मीय मुलाकात के दौरान ज़िला कलेक्टर डॉ. मंजू को बताया कि इस मासिक पत्रिका में चित्तौड़गढ़ व उसके आसपास के पर्यटन क्षेत्रों व चित्तौड़गढ़ में होने वाली गतिविधियों के आलेख हर माह प्रकाशित होते हैं, जिसे पढ़कर हज़ारों पाठक लाभान्वित होते हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले 13 सालों से राजस्थान दर्शन हिंदी मासिक पत्रिका अनवरत रूप से पाठकों के लिए प्रकाशित हो रही है जो राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों तक इसके पाठक है व साथ ही लाखों लोग इसको सोशल मीडिया के माध्यम से देखते हैं।
