Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » निःशुल्क ओपीडी व दवा सुविधा बंद होने पर पेंशनर समाज ने जताई नाराजगी, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
राज्य-शहर

निःशुल्क ओपीडी व दवा सुविधा बंद होने पर पेंशनर समाज ने जताई नाराजगी, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/05/26 at 11:54 AM
Rajasthan Darshan
Share
2 Min Read
SHARE

रानी। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा रानी ने राज्य सरकार द्वारा अनुबंधित अस्पतालों और फार्मा स्टोर्स में पेंशनर्स को मिल रही निःशुल्क ओपीडी व दवा सुविधा बाधित होने पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन उपखंड अधिकारी के माध्यम से भेजा गया।

पेंशनर समाज ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से प्रदेश के अनुबंधित अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हैं तथा 14 अप्रैल 2026 से कई स्थानों पर पेंशनर्स को दवा नहीं मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे प्रदेशभर के पेंशनर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार की ओर से 6 मई 2026 को जारी नोटिस में व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। वहीं 11 मई 2026 तक भी व्यवस्था बहाल नहीं होने से पेंशनर्स में रोष व्याप्त है। पेंशनर समाज का कहना है कि कई बार अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के समाधान की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

पेंशनर समाज ने मांग की है कि आरजीएचएस योजना को बंद नहीं किया जाए, वर्तमान ओपीडी व्यवस्था को यथावत रखा जाए, पेंशनर्स की चिकित्सा सुविधा में किसी प्रकार की कटौती नहीं हो तथा अस्पतालों और फार्मा स्टोर्स को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पेंशनर्स को बार-बार परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इस अवसर पर पेंशनर समाज उपशाखा रानी अध्यक्ष सूजाराम चौधरी, श्रीधर गोपाल, मोतीलाल, रमेश कुमार, पोमाराम चौधरी, मानाराम, हंसाराम, गोविंद परमार, घीसाराम, शम्भू सिंह, जीवाराम, पूनाराम, पृथ्वी सिंह, मांगीलाल, महेंद्र कुमार, श्यामलाल एवं नेनाराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Rajasthan Darshan May 26, 2026 May 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बाली में जनसुनवाई: वर्षों से लंबित पट्टों का मुद्दा उठा, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।बाली में जनसुनवाई: वर्षों से लंबित पट्टों का मुद्दा उठा, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।बाली में जनसुनवाई: वर्षों से लंबित पट्टों का मुद्दा उठा, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
  • किसान के पुत्र श्रवण सिंह राव बोरली को भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान का प्रदेश महामंत्री नियुक्त
  • भाजपा रानी मंडल द्वारा सरकारी अस्पताल का निरीक्षण एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
  • काग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने मंत्री दक को बर्खास्त करने की मांग की
  • श्री मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान रानी में श्रद्धांजलि सभा एवं भामाशाहों का प्रेरणादायी सहयोग

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

बाली में जनसुनवाई: वर्षों से लंबित पट्टों का मुद्दा उठा, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।बाली में जनसुनवाई: वर्षों से लंबित पट्टों का मुद्दा उठा, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।बाली में जनसुनवाई: वर्षों से लंबित पट्टों का मुद्दा उठा, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

August 4, 2026
राज्य-शहर

किसान के पुत्र श्रवण सिंह राव बोरली को भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान का प्रदेश महामंत्री नियुक्त

August 4, 2026
राज्य-शहर

भाजपा रानी मंडल द्वारा सरकारी अस्पताल का निरीक्षण एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

June 6, 2026
राज्य-शहर

काग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने मंत्री दक को बर्खास्त करने की मांग की

May 29, 2026