Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » कत्थक से तनाव होगा दूर, एकाग्रता और शारीरिक लचीलेपन में होगा इजाफा
राज्य-शहर

कत्थक से तनाव होगा दूर, एकाग्रता और शारीरिक लचीलेपन में होगा इजाफा

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/11/23 at 11:10 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में कला, योग और स्वास्थ्य का संगम, कत्थक गुरु बरखा जोशी ने दी प्रस्तुति

कोटा। कत्थक केवल नृत्य की विधा नहीं, बल्कि तन को स्वस्थ और मन को शांत रखने का प्रभावी माध्यम भी है। इसमें व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान और भावों का ऐसा समन्वय है, जो मानसिक तनाव कम करने के साथ एकाग्रता और शारीरिक लचीलेपन को बढ़ाता है। यह बात अंतरराष्ट्रीय कलाकार एवं कत्थक गुरु बरखा जोशी ने तलवंडी स्थित राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कही।
प्राचार्य डॉ. नित्यानंद शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद, मानसिक तनाव प्रबंधन और शारीरिक व्यायाम विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कत्थक नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से कला और स्वास्थ्य के पारस्परिक संबंधों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हृदयांशी माहेश्वरी एवं शिविषा व्यास की सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद भाविका खंडेलवाल और मायरा शर्मा ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि युविष्का शर्मा एवं शिविषा व्यास की भाव नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को आकर्षित किया।

प्राचार्य डॉ. नित्यानंद शर्मा ने कहा कि कत्थक से शारीरिक व्यायाम के साथ मानसिक आरोग्यता और शांति भी प्राप्त होती है। आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में यह मन को स्थिर रखने और तनाव प्रबंधन का प्रभावी माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद शरीर, मन और आत्मा तीनों के स्वास्थ्य पर जोर देता है। कत्थक भी इन तीनों के बीच संतुलन स्थापित करने में सहायक है। साथ ही यह हमारी सनातन संस्कृति, कथा, भक्ति और संस्कारों को जीवंत रखने वाली महत्वपूर्ण विधा है।
इससे पूर्व प्रातःकालीन व्याख्यानमाला में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि मीणा ने स्त्री रोग विषय पर तथा डॉ. सोनम बोयल ने बाल रोग विषय पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में कत्थक गुरु बरखा जोशी के साथ उनकी शिष्याओं का प्राचार्य डॉ. नित्यानंद शर्मा, डॉ. ऋतुरा शर्मा एवं डॉ. सुधींद्र श्रृंगी ने उपरना, श्रीफल और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. नित्यानंद शर्मा ने किया। आयोजन सचिव डॉ. ऋतुरा शर्मा ने संयोजन किया तथा अंत में डॉ. बृजराज मालव ने आभार व्यक्त किया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Rajasthan Darshan November 23, 2026 November 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान के लिए जेसीआई अचीवर्स के सदस्य सम्मानित
  • कत्थक से तनाव होगा दूर, एकाग्रता और शारीरिक लचीलेपन में होगा इजाफा
  • घर-आंगन के साथ जरूरतमंदों के जीवन में भी जले खुशियों के दीप
  • बाली की पांचों स्थानीय निकायों में भाजपा का परचम, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का लहराया।
  • झोटवाड़ा थाना प्रभारी रायसल सिंह के नेतृत्व में फ्लैट से आईपैड चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान के लिए जेसीआई अचीवर्स के सदस्य सम्मानित

November 23, 2026
राज्य-शहर

घर-आंगन के साथ जरूरतमंदों के जीवन में भी जले खुशियों के दीप

November 23, 2026
राज्य-शहर

बाली की पांचों स्थानीय निकायों में भाजपा का परचम, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का लहराया।

November 23, 2026
राज्य-शहर

झोटवाड़ा थाना प्रभारी रायसल सिंह के नेतृत्व में फ्लैट से आईपैड चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

November 23, 2026