फालना| सेलो फाउंडेशन द्वारा सेलो कंज्यूमरवेयर प्राइवेट लिमिटेड, फालना में बुधवार को प्रेरणास्रोत स्वर्गीय घीसूलाल धनराज बदामिया राठौड़ के जन्मोत्सव के पावन स्मरण में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सेलो परिवार के रक्तदाताओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया तथा मानवता के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।
शिविर का उद्घाटन श्री शंभू सिंह यादव, सेलो फाउंडेशन के अमित कुमार, बसंत जैन, सौरभ सिंघल, प्रकाश तारावत, V कामत जितेंद्र यादव, राजीव कुमार पांडे, कर्नल विक्रम सिंह, अनिल माथुर सहित मैनेजमेंट के वरिष्ठ साथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।भगवान महावीर हॉस्पिटल रक्तदान यूनिट के टीम के सदस्यों की उपस्थिति मैं यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया
इस अवसर पर अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रक्तदाताओं के सेवा-भाव की सराहना की तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर में सेलो परिवार के सदस्यों ने उत्साह एवं सेवा-भाव के साथ सहभागिता निभाई। रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन सफल रहा और इसके माध्यम से स्वर्गीय श्री घीसूलाल जी धनराज जी बदामिया राठौड़ के सेवा, मानवता एवं समाजहित के मूल्यों को स्मरण करते हुए जनसेवा का सकारात्मक संदेश दिया गया।
