Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » जयपुर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्य-शहर

जयपुर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/19 at 11:07 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

19 चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बरामद, OLX पर बेचते थे फोन; मेवात में साइबर ठगी के लिए भेजने का खुलासा

जयपुर। जयपुर पश्चिम की सिंधी कैंप थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी और स्नैचिंग के कुल 19 मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार और दो अन्य मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के मोबाइल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर बेचने के साथ ही मेवात, हरियाणा में साइबर ठगी करने वालों तक भी पहुंचाते थे।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण IPS ने बताया कि शहर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त सदर दरजाराम के सुपरविजन में सिंधी कैंप थानाधिकारी वंदना नरूला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2025 को सिंधी कैंप क्षेत्र में एक व्यक्ति का सैमसंग S24 अल्ट्रा मोबाइल चोरी हुआ था। तकनीकी अनुसंधान के दौरान पता चला कि चोरी का मोबाइल OLX पर बेचा गया है। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर जांच आगे बढ़ाई और गिरोह की पहचान कर मोईन उर्फ शाहरुख, मोहम्मद अनस और हसीब को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना मोईन उर्फ शाहरुख नशा करने वाले युवकों को साथ लेकर जयपुर सहित दौसा और करौली में मोबाइल चोरी व स्नैचिंग की वारदातें करवाता था। इसके बाद चोरी के मोबाइल मोहम्मद अनस और हसीब मेव को 3 से 5 हजार रुपये में बेच दिए जाते थे। आरोपी अच्छी स्थिति वाले मोबाइल के फर्जी बिल बनाकर OLX पर भी बेचते थे।

पुलिस के मुताबिक, हसीब मेवात में संपर्कों के जरिए मोबाइल साइबर ठगी करने वालों तक पहुंचाता था। आरोपी एक बार में 20 से 25 मोबाइल इकट्ठे होने पर उन्हें मेवात भेजते थे। पूछताछ में आरोपियों ने अब तक करीब 150 से 200 मोबाइल चोरी और स्नैचिंग कर मेवात, हरियाणा भेजने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मोबाइल चोरी की बाकी वारदातों के संबंध में जांच कर रही है।

बरामद मोबाइलों में सिंधी कैंप, सदर, शिप्रापथ, ट्रांसपोर्ट नगर, आदर्श नगर, रामगंज, गलता गेट और तूंगा सहित दौसा व करौली के क्षेत्रों में हुई वारदातों से जुड़े फोन शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और साइबर ठगी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Rajasthan Darshan October 19, 2026 October 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शाकंभरी पैदल निशान ध्वज यात्रा का कोट में होगा स्वागत
  • ताजिकिस्तान में कोटा विश्वविद्यालय की प्रो. अनुकृति शर्मा ने प्रस्तुत किया राजस्थान की पर्यटन शिक्षा का रोडमैप
  • रकेपुरम रामलीलामंच : अंगद के आत्मविश्वास और हनुमान के सेवाभाव ने मोहा मन
  • जयपुर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • हितकारी समिति की आमसभा में 69 वरिष्ठ सदस्य सम्मानित,

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

शाकंभरी पैदल निशान ध्वज यात्रा का कोट में होगा स्वागत

October 19, 2026
राज्य-शहर

ताजिकिस्तान में कोटा विश्वविद्यालय की प्रो. अनुकृति शर्मा ने प्रस्तुत किया राजस्थान की पर्यटन शिक्षा का रोडमैप

October 19, 2026
राज्य-शहर

रकेपुरम रामलीलामंच : अंगद के आत्मविश्वास और हनुमान के सेवाभाव ने मोहा मन

October 19, 2026
राज्य-शहर

हितकारी समिति की आमसभा में 69 वरिष्ठ सदस्य सम्मानित,

October 18, 2026