Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Home » ताजा खबर » हितकारी समिति की आमसभा में 69 वरिष्ठ सदस्य सम्मानित,
राज्य-शहर

हितकारी समिति की आमसभा में 69 वरिष्ठ सदस्य सम्मानित,

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/18 at 7:50 PM
Rajasthan Darshan
Share
8 Min Read
SHARE

वार्षिक प्रतिवेदन सदन में हुआ पारित, 8256 सदस्यों को 9 प्रतिशत लाभांश व 16 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि की घोषणा
मिल-जुलकर समस्याओं का समाधान करना ही सहकारिता का मूल उद्देश्य : ओम बिरला
सहकारिता से मजबूत होता है संगठन, राष्ट्र निर्माण को मिलती है गति : ओम बिरला

हितकारी समिति की प्रगति के पीछे सदस्यों का विश्वास — राजेश कृष्ण बिरला

श्रमजीवी वर्ग को शिक्षा से जोड़ने वाली संस्था बनी वटवृक्ष : राजेश कृष्ण बिरला

कोटा। श्री हितकारी विद्यालय सहकारी शिक्षा समिति लिमिटेड, कोटा की वार्षिक आमसभा एवं सम्मान समारोह रविवार को झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। अध्यक्ष सूरज बिरला ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि रहे, जबकि रेडक्रॉस के स्टेट चेयरमैन व कोटा नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने अध्यक्षता की। समारोह में 70 वर्ष से अधिक आयु के 69 वरिष्ठ सदस्यों को माला, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सभा में वार्षिक प्रतिवेदन और आय-व्यय के ब्यौरे को ध्वनिमत से पारित किया गया।

मुख्य अतिथि ओम बिरला ने सहकारिता के क्षेत्र में समिति के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संस्थापक अध्यक्ष शंभू दयाल सक्सेना ने श्रमजीवी वर्ग को शिक्षा के प्रकाश से जोड़ने के उद्देश्य से इस संस्था की नींव रखी थी। एक छोटे पौधे से वटवृक्ष बनी यह संस्था अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनी है। उन्होंने कहा कि सहकारिता का मूल उद्देश्य मिल-जुलकर समस्याओं का समाधान करना है। सामूहिक प्रयासों से संगठन मजबूत होता है और राष्ट्र निर्माण को गति मिलती है। सहकारिता आंदोलन को जीवन का हिस्सा बनाकर सुख-दुख और कठिनाइयों में एकजुट रहने की भावना विकसित करनी चाहिए।

सदस्यों के विश्वास से 700 करोड़ का कारोबार

समिति के अधिशासी अधिकारी राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि संस्था हमेशा अपने सदस्यों के साथ खड़ी रही है। जरूरत के समय ऋण सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक संबल दिया जाता है। संस्था का उद्देश्य सदस्यों को सूदखोरों के आर्थिक शोषण से बचाना है। उन्होंने बताया कि समिति सोने के आभूषणों के बदले सुरक्षित और कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराती है। गोल्ड लोन की प्रक्रिया लगभग पांच मिनट में पूरी की जाती है और ऋण की दर 80 पैसे प्रति सैकड़ा बताई गई।
राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि मार्च 1991 से पहले संस्था प्रशासक के अधीन थी। वर्ष 1991 में उन्होंने संस्था का कार्यभार संभाला और छह वर्ष तक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके बाद सूरज बिरला ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 1991 में करीब 2,000 सदस्यों वाली समिति का सदस्य आधार बढ़कर अब 8,256 हो गया है। सदस्यों के विश्वास और सहयोग से संस्था ने लगातार प्रगति की है।
उन्होंने बताया कि समिति में सदस्यों की 149 करोड़ 81 लाख रुपये की मियादी अमानतें जमा हैं, जबकि सदस्यों को 58 करोड़ 74 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है। संस्था के विभिन्न कोषों में 9 करोड़ 41 लाख रुपये और सदस्यों की अंश पूंजी के रूप में 3 करोड़ 36 लाख रुपये जमा हैं। समिति ने विभिन्न बैंकों में 140 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। संस्था की कार्यशील पूंजी 249 करोड़ रुपये और टर्नओवर 700 करोड़ रुपये है। गत वर्ष समिति ने 44.54 लाख रुपये से अधिक का मुनाफा अर्जित किया।

25 प्रतिशत लाभांश और प्रोत्साहन राशि

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि समिति अपने सदस्यों को 9 प्रतिशत लाभांश और 16 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के रूप में कुल 25 प्रतिशत राशि वितरित करती है। उन्होंने इसे सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल बताया।
विधायक कल्पना देवी ने कहा कि नवरात्र शक्ति की उपासना का पर्व है और महिलाएं परिवार की शक्ति हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित बालिका परिवार और समाज, दोनों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। समिति की ओर से बीएड कॉलेज का संचालन भी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है।
उपभोक्ता होलसेल भंडार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने समिति की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि राजेश कृष्ण बिरला और सूरज बिरला के नेतृत्व में संस्था निरंतर प्रगति कर रही है। महापौर अनसुइया गोस्वामी और उपमहापौर विवेक राजवंशी ने कहा कि सहकारिता संस्थाओं का लाभ में रहते हुए जनहित में काम करना सराहनीय है। आजादी से पहले स्थापित यह संस्था लंबे समय से लोगों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध करा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि समिति ने कम ब्याज दर पर जरूरतमंदों को ऋण उपलब्ध कराकर समाज में सम्मानजनक स्थान बनाया है। उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

28 वर्षों से ‘अ’ श्रेणी में वर्गीकृत

समिति की अध्यक्ष सूरज बिरला ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आय-व्यय का ब्यौरा, साधारण सभा की कार्यवाही की पुष्टि, वित्तीय स्वीकृतियों और अंकेक्षण रिपोर्ट का विवरण रखा। सदन ने ध्वनिमत से प्रतिवेदन पारित किया। उन्होंने बताया कि समिति राजस्थान की ऐसी स्वायत्तशासी संस्था है, जो सहकारिता क्षेत्र में महिला बीएड कॉलेज का संचालन कर रही है। संस्था को लगातार 28 वर्षों से ‘अ’ श्रेणी में वर्गीकृत किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि समिति सदस्यों को सोने के आभूषण, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी), किसान विकास पत्र, एलआईसी पॉलिसी और मकान की जमानत पर ऋण उपलब्ध कराती है। मकान निर्माण के लिए 10 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है। जमा राशि पर एक वर्ष के लिए 7 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के साथ कुल 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है।

ये रहे उपस्थित
समारोह में विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, उपभोक्ता होलसेल भंडार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला, महापौर अनसुइया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी,भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, अतिरिक्त रजिस्ट्रार बीना बैरवा,सहकारी विभाग अधिकारी ऋतु सपरा, सभा नंबर 108 की अध्यक्ष डॉ. मीनू बिरला, सचिव विमल जैन नांता और कोटा महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्ष मंजू बिरला मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के मंत्री चंद्रमोहन शर्मा ने किया।
इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष उषा न्याती, कोषाध्यक्ष दयाकृष्ण बिरला, संचालक गोकुल दास मोहता, निशा माहेश्वरी, मंजू बिरला, संजय बिरला, रचना डंडोतिया, राहुल बिरला, महाप्रबंधक संदीप सक्सेना, शाखा प्रबंधक हेमेन्द्र जैन, राजेश शर्मा प्राचार्य मधु भारद्वाज, नागरिक बैंक के उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाड़ा, महेश चंद अजमेरा, राजेंद्र शारदा, सुरेश काबरा, प्रेम भाटिया और रेडक्रॉस के स्टेट सेक्रेट्री जगदीश जिंदल सहित विभिन्न सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Rajasthan Darshan October 18, 2026 October 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हितकारी समिति की आमसभा में 69 वरिष्ठ सदस्य सम्मानित,
  • रामलीला में बाली वध, सीता मिलन और लंका दहन का मंचन
  • नवरात्रि पर महेश्वरी युवा संगठन ने 100 भोजन पैकेट बांटे
  • श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित हों विद्यार्थी
  • नगर परिषद ने कुछ समाचार पत्रों की नाराजगी दूर करने के लिए निकाली गली

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

रामलीला में बाली वध, सीता मिलन और लंका दहन का मंचन

October 18, 2026
राज्य-शहर

नवरात्रि पर महेश्वरी युवा संगठन ने 100 भोजन पैकेट बांटे

October 18, 2026
राज्य-शहर

श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित हों विद्यार्थी

October 18, 2026

नगर परिषद ने कुछ समाचार पत्रों की नाराजगी दूर करने के लिए निकाली गली

October 18, 2026