रामलीला में दिखा हनुमानजी का शौर्य, सीता मिलन ने भावविभोर किया
“प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयँ राखि कोसलपुर राजा॥”
कोटा। आरके पुरम-ए स्थित श्री महर्षि गौतम रामलीला पार्क में श्री रामलीला आयोजन समिति एवं नगर निगम कोटा के संयुक्त तत्वावधान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है।समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री गिरिराज गौतम ने बताया कि बजरंग रामलीला लोक कला मंडल, नागौर के कलाकारों ने बाली वध, हनुमानजी का लंका प्रवेश, माता सीता से भेंट और लंका दहन के प्रसंगों का सजीव मंचन किया।
मीडिया प्रभारी पीपी गुप्ता ने बताया कि रामायण के प्रसंगों ने दर्शकों को धर्म, साहस और मर्यादा का संदेश दिया। हनुमानजी के लंका प्रवेश और माता सीता से मिलन के दृश्य में भक्ति और समर्पण का भाव उभरा, वहीं लंका दहन के मंचन ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। इस दौरान रामायण की चौपाई “प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयँ राखि कोसलपुर राजा॥” के माध्यम से प्रभु श्रीराम के स्मरण और विश्वास की महत्ता को रेखांकित किया गया।
समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री गिरिराज गौतम ने बताया कि रामलीला के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों और भारतीय संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्य संयोजक बालचंद फौजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, संयोजक चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, सत्य प्रकाश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, विष्णु नारायण शर्मा, स्वरूप सिंघाड़ा, पृथ्वीराज गोचर, रामस्वरूप गोचर, विद्यासागर शर्मा और नरेश कुकरेजा सहित अन्य सदस्य आयोजन में जुटे रहे। प्रायोजक अतिथि राजेंद्र जैन, ए-क्लास कॉन्ट्रैक्टर अवधेश गर्ग और शिक्षाविद् योगेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी पीपी गुप्ता ने आयोजन की जानकारी दी।
