घोड़ा बस्ती के राजकीय विद्यालय में 100 भोजन पैकेट वितरित
कोटा। नवरात्रि के पावन पर्व पर महेश्वरी समाज कोटा के अध्यक्ष राजेश बिरला की प्रेरणा से कोटा जिला महेश्वरी युवा संगठन की ओर से सेवा कार्य किया गया। जिला अध्यक्ष प्रशांत पनवाड़, जिला सचिव आदित्य लड्ढा, ने बताया कि संगठन के सदस्यों ने घोड़ा बस्ती स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 100 भोजन पैकेट वितरित किए। इस दौरान कन्याओं से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
सेवा कार्य में जिला अध्यक्ष प्रशांत पनवाड़, जिला सचिव आदित्य लड्ढा, पूर्वी प्रादेशिक अध्यक्ष अविनाश अजमेरा, धैर्य काबरा, दिलीप माहेश्वरी, तपन काबरा और रोहित लखोटिया उपस्थित रहे। संगठन के इस प्रयास के माध्यम से नवरात्रि पर सेवा, सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना का संदेश दिया गया।
