आज पैदल निशान ध्वज यात्रा शाम 3:00 बजे पहुंचेगी कोट
कोट सरपंच पद प्रत्याशी ममता कांटीवाल करेंगी पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत
उदयपुरवाटी lकस्बे के गणेश मंदिर से निकलने वाली शाकंभरी माता की विशाल पैदल ध्वज यात्रा आज कस्बे के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई शाकंभरी सकराय धाम पहुंचेगी l कस्बे में जगह-जगह पैदल निशान ध्वज यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा l नवसृजीत ग्राम पंचायत कोट की सरपंच पद प्रत्याशी ममता कांटीवाल अपनी टीम के साथ निशान पदयात्रा का शाम 3:00 बजे अपने आवास के सामने पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत करेंगी l प्रकाश कांटीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज निकलने वाली पैदल निशान ध्वज पदयात्रा की पुष्प वर्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है l
