उदयपुरवाटी -कस्बे में घूम चक्कर पर स्थित श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में नगर निकाय चुनाव में अलग-अलग वार्डों से पार्षद निर्वाचित हुए राजेंद्र ढेनवाल एवं सुमन ढेनवाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
शेखावाटी परंपरा के अनुसार महाविद्यालय की तरफ से पार्षद दंपति का जोरदार अभिनंदन किया गया l इस दौरान पार्षद दंपति ने कहा की सभी लोगों को साथ लेकर कस्बे का विकास करवाने में अहम भूमिका निभाई जाएगी l
महाविद्यालय के सचिव पवन मिश्रा एवं स्टाफ के वरिष्ठ व्याख्याताओं ने दोनों नवनिर्वाचित पार्षदों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से दोनों को चुनाव में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में प्राचार्य नरेश कुमार, करतार सैनी, काशिम कुरैशी, विनोद ढेनवाल, राजेश सैनी, सोनाली शर्मा, संगीता चौधरी, श्रवण कुमार, प्रिया पाराशर, अमीषा शर्मा, तपेंद्र कुमार, बाबूलाल सैनी, प्रवीण शर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
