जयपुर। जयपुर की निहारिका राठौड़ ने ‘द मिस ग्लोब इंडिया’ का खिताब अपने नाम कर राजस्थान का नाम रोशन किया है। निहारिका राजस्थान की पहली प्रतिभागी हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता ‘द मिस ग्लोब’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।
आगामी प्रतियोगिता का आयोजन थाईलैंड के फुकेट में होगा, जहां दुनियाभर की प्रतिभागी अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगी। निहारिका वर्तमान में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं।
निहारिका का सफर ‘मिस राजस्थान’ से शुरू हुआ था। पैर में चोट के कारण वह उस प्रतियोगिता में अपेक्षित स्थान हासिल नहीं कर पाई थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद ‘मिस फ्यूजन इंडिया’ के जरिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय किया।
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जयपुर में निहारिका की विशेष तैयारियां चल रही हैं। मेंटोर योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा के निर्देशन में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, स्टेज प्रेजेंस और कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम किया जा रहा है। जयपुर के फैशन डिजाइनर्स द्वारा तैयार विशेष गाउन और नेशनल कॉस्ट्यूम के जरिए राजस्थान की संस्कृति और भारतीय विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
जयपुर की निहारिका राठौड़ बनीं ‘द मिस ग्लोब इंडिया’, अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
Leave a comment
