जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना प्रतापनगर के सहायक उप निरीक्षक सुखदेव जाट को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया।
ACB के अनुसार, आरोपी एएसआई द्वारा दर्ज प्रकरण में प्रभावी पैरवी करने, मदद करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और चालान पेश करने की एवज में परिवादिया से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में उप अधीक्षक पुलिस अर्चना मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को परिवादिया से 10 हजार रुपये लेते पकड़ा। रिश्वत की राशि आरोपी की खाकी वर्दी की पेंट की जेब से बरामद की गई।
ACB के अनुसार आरोपी के पास परिवादिया का कार्य लंबित होना भी प्रथम दृष्टया सामने आया है। आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
प्रतापनगर थाने का एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप
Leave a comment
