रानी – राज्य सरकार द्वारा राज्य में “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका रानी के सीमा क्षेत्र में स्थित रानी गांव तालाब पर गंगा दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पालिका अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी ने बताया की वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान की शुरुआत रानी गांव तालाब पर दीप प्रज्जलन कर किया गया साथ ही रानी गांव तालाब के आस-पास के क्षेत्र में पालिका अधिकारी एवं कार्मिको सहित जनप्रनिधियों द्वारा कार्यक्रम में श्रमदान किया गया ।कार्यक्रम में सहायक अभियंता कृष्ण मुरारी शर्मा,पालिका निर्वतमान उपाध्यक्ष डालचन्द मेवाडा,निर्वतमान प्रतिपक्ष नेता इलियास चढवा, निर्वतमान सीता बंजारा,नर्मदा कंवर, कपूराराम प्रजापत, इन्दरसिंह राजपुरोहित,कनिष्ठ सहायक जितेन्द्र कुमार,सफाई सहायक सफाई निरीक्षक तेजकरण मोबारसा,एमआईएस इजिनियर मोनू कांत,कान्तिलाल, कार्यवाहक जमादार सुरेश कुमार आदिवाल व नारायण लाल आदिवाल सहित अन्य कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
