उदयपुरवाटी। कस्बे में घूम चक्कर पर स्थित जवाहर मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हाल ही में नगर निकाय की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं अनुराधा सैनी तथा वार्ड नंबर 28 से पार्षद निर्वाचित राजेंद्र ढेनवाल एवं उनकी पत्नी वार्ड नंबर 31 से पार्षद निर्वाचित सुमन देवी ढेनवाल का विद्यालय स्टाफ की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जवाहर स्कूल के प्रांगण में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अनुराधा सैनी व नवनिर्वाचित पार्षद दंपत्ति का भी स्वागत किया गया l
विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश सैनी, अमित सैनी सहित सभी वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ सदस्यों ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर चेयरमैन अनुराधा सैनी ने कहा कि शहर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
विद्यालय के निदेशक महेश सैनी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
