जयपुर। वाटिका नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में पार्षद पद की प्रत्याशी सुमन मीणा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने वार्ड के सर्वांगीण विकास, सड़क एवं नाली निर्माण, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्ट्रीट लाइट तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
सुमन मीणा ने नागरिकों से वार्ड के विकास को लेकर अपने सुझाव साझा करने तथा आगामी चुनाव में विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार कर निर्णय लेने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी वार्ड की मूलभूत समस्याओं को उनके समक्ष रखा। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर जनता के बीच रहकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
वार्ड 4 में सुमन मीणा का जनसंपर्क अभियान, विकास के मुद्दों पर मांगा समर्थन
Leave a comment
