अधिक से अधिक पेड लगाकर करें धरती का श्रृंगार……
उदयपुरवाटी| कस्बे में चुंगी नंबर 3 के पास स्थित कुआं गौडजीहाला गुरुवार को अल्फा कैरियर इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया l विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कुमार सैनी की देखरेख में कई किस्म के पेड़ लगाए l इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कुमार सैनी उर्फ़ सोनू सर ने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक पेड लगाकर धरती का श्रृंगार करना चाहिए l इस दौरान क्रिएटिव प्ले स्कूल की वरिष्ठ निर्देशिका सुश्री नेहा सैनी, सुश्री अंतिमा सैनी, सुनील कुमार सैनी, महेंद्र कुमार स्वामी (शास्त्री ) सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l
