21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा धार्मिक कार्यक्रम
वेंकटेश बालाजी मठ लोहार्गल धाम तीर्थ पर होगा कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम का मुख्य आयोजन 25 अक्टूबर को
उदयपुरवाटी: निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन वेंकटेश बालाजी मठ लोहार्गल धाम में किया जाएगा l वेंकटेश बालाजी मठ लोहार्गल तीर्थ धाम के श्री श्री 1008 वेंकटेश लोहार्गल धाम पीठाधीश्वर स्वामी अश्विनी आचार्य महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे से विश्व सेन पूजन , गुरुड ध्वज स्थापना ,शेषावतार श्री रामानुज स्वामी का अभिषेक दोपहर 12:15 से यज्ञ प्रारंभ श्री रामानुज स्वामी की शोभायात्रा निकाली जाएगी l अगले दिन 22 अक्टूबर को वेंकटेश बालाजी एवं महालक्ष्मी का महा अभिषेक प्रातः 9:15 बजे से यज्ञ वेंकटेश बालाजी की शोभायात्रा शाम 6:15 बजे वेंकटेश मठ से तीर्थ क्षेत्र में l इसके बाद 23 अक्टूबर को अर्चना प्रातः सुबह 10:00 बजे से यज्ञ वेंकटेश भूदेवी श्रीदेवी सहित नगर भ्रमण शाम 6:15 बजे भजन कीर्तन, शाम को ही 7:00 बजे से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी l 24 अक्टूबर को पूजन अर्चना ,गोदा रंगनाथ लक्ष्मी वेंकटेश मंगल गीत, हल्दी, मेहंदी प्रातः 10:15 बजे से प्रारंभ होगा l लोहार्गल वेंकटेश बालाजी मठ के श्री श्री 1008 श्री स्वामी अश्विनी आचार्य महाराज ने आगे बताया कि 25 अक्टूबर रविवार को कल्याण उत्सव का आयोजन होगा जिसमें लक्ष्मी वेंकटेश विवाह उत्सव प्रातः 11:15 बजे से तत्पश्चात् भगवान वेंकटेश की बारात का प्रस्थान होगा 11:15 बजे से खाक चौक मुख्य मार्ग से वेंकटेश कुंड परिसर तक भगवान वेंकटेश की बारात जाएगी l वेंकटेश भगवान की बारात में हजारों के तादाद में श्रद्धालु नाचते गाते मंदिर परिसर पहुंचेंगे l इसके बाद लक्ष्मी वेंकटेश गोदा रंगनाथ पाणिग्रहण संस्कार का आयोजन होगा l तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें दुर दराज से आए हुए श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l
