Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » सुनु जननी सोइ सुतु बड़भागी, जो पितु मातु बचन अनुरागी रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाहुँ बरु बचनु न जाई
राज्य-शहर

सुनु जननी सोइ सुतु बड़भागी, जो पितु मातु बचन अनुरागी रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाहुँ बरु बचनु न जाई

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/16 at 10:54 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

रामलीला में दशरथ-कैकयी संवाद, राम वनगमन और केवट प्रसंग ने किया भावविभोर

कोटा। आरके पुरम-ए स्थित श्री महर्षि गौतम रामलीला पार्क में श्री रामलीला आयोजन समिति, आरके पुरम-ए एवं नगर निगम कोटा के संयुक्त तत्वावधान में रामलीला मंचन किया गया।समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री गिरिराज गौतम ने बताया कि लीला में दशरथ-कैकयी संवाद, राम वनगमन और केवट संवाद के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामायण की चौपाइयों, संवादों और सजीव अभिनय के माध्यम से कलाकारों ने त्याग, कर्तव्य, वचनपालन और भक्ति की महत्ता को प्रस्तुत किया।
मीडिया प्रभारी पीपी गुप्ता ने बताया कि दशरथ-कैकयी संवाद में कैकयी द्वारा दो वरदान मांगने और राजा दशरथ की विवशता का मार्मिक चित्रण किया गया। पिता के वचन की मर्यादा रखने के लिए भगवान राम ने सहर्ष वन जाने का निर्णय लिया। इस प्रसंग में रामचरितमानस की चौपाई ‘रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाहुँ बरु बचनु न जाई॥’* के भाव ने रघुकुल की वचनपालन परंपरा और भगवान राम की मर्यादा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
राम वनगमन के दृश्य में माता सीता और लक्ष्मण के साथ भगवान राम के वन प्रस्थान का मंचन हुआ। राजमहल के सुखों का त्याग कर पिता की आज्ञा का पालन करने वाले राम के चरित्र ने दर्शकों को भावुक किया। इस प्रसंग में ‘सुनु जननी सोइ सुतु बड़भागी। जो पितु मातु बचन अनुरागी॥’ चौपाई के माध्यम से माता-पिता की आज्ञा के सम्मान का संदेश दिया गया।
केवट द्वारा भगवान राम को गंगा पार कराने के प्रसंग ने भक्ति, प्रेम और समानता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता रहे। विशिष्ट अतिथि गोविन्द शर्मा, मुख्य प्रायोजक अतिथि एवं एमएसएम हॉस्पिटल के चेयरमैन आरबी शर्मा, डॉ. अंकुर शर्मा, आरके पुरम भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौधरी, किशन पाठक और ईश्वर शर्मा उपस्थित रहे।
समिति के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी पीपी गुप्ता ने बताया कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन के संदेश को समाज तक पहुंचाया जा रहा है।
समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, संयोजक चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, सत्य प्रकाश शर्मा, अजय गट्टानी, अशोक जेथलिया, अंजू शर्मा, मनीषा मालव, समृद्धि शर्मा, सतीश चतुर्वेदी, राजीव पाटनी, राजू कुशवाहा, आरएस सोलंकी, रामस्वरूप विजय एवं रामस्वरूप गोचर सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

Rajasthan Darshan October 16, 2026 October 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोहार्गल में ब्रह्मोत्सव आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से
  • उदयपुरवाटी से शाकंभरी सकराय धाम तक विशाल पैदल ध्वज यात्रा 19 को
  • धन्नालाल की आंख में लौटी रोशनी, डॉ. राहुल गर्ग ने किया जटिल मोतियाबिंद ऑपरेशन
  • सुनु जननी सोइ सुतु बड़भागी, जो पितु मातु बचन अनुरागी रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाहुँ बरु बचनु न जाई
  • नवरात्रि पर कोटा यूनाइटेड राउंड टेबल 306 की सेवा गतिविधि

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

लोहार्गल में ब्रह्मोत्सव आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से

October 16, 2026
राज्य-शहर

उदयपुरवाटी से शाकंभरी सकराय धाम तक विशाल पैदल ध्वज यात्रा 19 को

October 16, 2026
राज्य-शहर

धन्नालाल की आंख में लौटी रोशनी, डॉ. राहुल गर्ग ने किया जटिल मोतियाबिंद ऑपरेशन

October 16, 2026
राज्य-शहर

नवरात्रि पर कोटा यूनाइटेड राउंड टेबल 306 की सेवा गतिविधि

October 16, 2026