उदयपुरवाटी कस्बे में पुष्प वर्षा के साथ होगा निशान यात्रा का स्वागत
गणेश मंदिर से निकलेगी विशाल पैदल निशान यात्रा
हजारों के तादाद में श्रद्धालु नाचते गाते पहुंचेंगे माता के दरबार में
उदयपुरवाटी l
कस्बे में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 अक्टूबर को शाकंभरी कुटुंब सकराय धाम के तत्वाधान में आयोजित होने वाली विशाल पैदल निशान यात्रा पांचबत्ती के पास स्थित गणेश मंदिर से निकाली जाएगी l शाकंभरी कुटुंब परिवार की मूलचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अक्टूबर को हजारों के तादाद में श्रद्धालु कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए हाथों में निशान लेकर शाकंभरी सकराय धाम पहुंचेंगे जहां माता के दरबार में शीशनवाएंगे और मन्नत मांगेंगे l शाकंभरी कुटुंब परिवार के मूलचंद सैनी, सुनील सैनी लाइब्रेरी, प्रकाश चंद सैनी लाइनमैन ,विनय सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अक्टूबर को आयोजित होने वाली विशाल पैदल यात्रा का कस्बे में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा l शाकंभरी कुटुंब परिवार से मिली जानकारी के अनुसार रास्ते में जलपान की व्यवस्था भी कुटुंब परिवार की तरफ से की गई है l 19 अक्टूबर को आयोजित होने वाली पैदल निशान यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है l
