Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Home » ताजा खबर » खुडाला तालाब पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान।
राज्य-शहर

खुडाला तालाब पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान।

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/01 at 9:56 PM
Rajasthan Darshan
Share
2 Min Read
SHARE

एक घंटा, एक साथ श्रमदान के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का संदेश।

फालना। नगरपालिका खुडाला-फालना की ओर से गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत थीम आधारित ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन खुडाला तालाब परिसर में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वास्थ्यप्रद बनाने के साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर श्रमदान किया तथा तालाब परिसर की साफ-सफाई में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने घर, प्रतिष्ठान और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष उमा कंवर, उपाध्यक्ष गोपाराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिद्धावत, नवनियुक्त पार्षदगण, अमित मेहता, समाजसेवी भोपाल सिंह गुर्जर, अधिशासी अधिकारी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, कनिष्ठ अभियंता जयेश पालीवाल, सफाई निरीक्षक मनोहरलाल राठौड़, जमादार कांतिलाल एवं संजय कुमार सहित नगरपालिका के समस्त कार्मिक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सामूहिक भागीदारी ने स्वच्छता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Rajasthan Darshan October 1, 2026 October 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुलिस थाना डुंगला व जिला विशेष टीम की सयुक्त कार्यवाही
  • पचलंगी में महिला एवं पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल कल
  • अल्फा कैरियर इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण
  • PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर अस्पताल में फल वितरण
  • खुडाला तालाब पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

पुलिस थाना डुंगला व जिला विशेष टीम की सयुक्त कार्यवाही

October 1, 2026
राज्य-शहर

पचलंगी में महिला एवं पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल कल

October 1, 2026
राज्य-शहर

अल्फा कैरियर इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण

October 1, 2026
राज्य-शहर

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर अस्पताल में फल वितरण

October 1, 2026