जयपुर, 26 सितम्बर। नगर निगम चुनाव, 2026 के तहत नगर निगम जयपुर के उप महापौर पद के निर्वाचन की प्रक्रिया आज शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है।
रिटर्निंग अधिकारी महापौर एवं उपमहापौर आम चुनाव 2026 आशीष कुमार ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचित सदस्यों की बैठक आज प्रातः 10 बजे नगर निगम मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर में आयोजित हुई। इसके बाद उप महापौर पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक प्रस्तुत किए गए।
उन्होंने बताया कि प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा आज प्रातः 11.30 बजे से की जा रही है। संवीक्षा के बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने के लिए अपराह्न 2 बजे तक का समय निर्धारित है।
यदि निर्वाचन की आवश्यकता होती है तो मतदान अपराह्न 2.30 बजे से 5 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी।
