रिपोटर जावेद गौरी
जयपुर। राजधानी जयपुर में दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, मारपीट और आर्थिक धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। पीड़िता निहारिका महरिया ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया गया और उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके नाम पर कथित रूप से
सुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने दहेज की मांग, मारपीट, अमानत में खयानत और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने सहित विभिन्न आरोपों में कार्रवाई की मांग की है।
दस्तावेजों के अनुसार, पीड़िता की ओर से 4 जुलाई 2026 को पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व को शिकायत दी गई थी। इसके बाद 5 अगस्त 2026 को थाना स्तर पर FIR दर्ज किए जाने का उल्लेख है।
पीड़िता ने पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, परिवार को सुरक्षा देने और मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
