जालोर। माली समाज सोलंकी (जैसलमेरिया) परिवार की ओर से श्री खेतलाजी मंदिर, स्वर्णगिरी दुर्ग एवं श्री ब्राह्मणी माता मंदिर, सिरे मंदिर रोड, जालोर की व्यवस्था एवं संचालन के लिए मदनलाल सोलंकी को निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस संबंध में श्री ब्राह्मणी माता मंदिर, सिरे मंदिर रोड परिसर में सोलंकी परिवार की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परिवार के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मदनलाल सोलंकी को दोनों मंदिरों की व्यवस्था एवं संचालन का दायित्व सौंपने का निर्णय लिया। उपस्थित परिवारजनों एवं समाजबंधुओं ने विश्वास जताया कि मदनलाल सोलंकी के नेतृत्व में दोनों मंदिरों की धार्मिक परंपराओं, पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों को गति मिलेगी।
अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मदनलाल सोलंकी ने परिवारजनों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए मंदिरों की धार्मिक परंपराओं एवं व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर नेताराम सोलंकी, पूनमाराम सोलंकी, माधवराज सोलंकी, पुखराज सोलंकी, कानाराम सोलंकी, कुईयाराम सोलंकी, शंकरलाल सोलंकी, वेलाराम सोलंकी, जूठाराम सोलंकी, छोगाराम सोलंकी, लेहराराम सोलंकी, चंपालाल सोलंकी, तुलसाराम सोलंकी, रमेश सोलंकी, दिनेश सोलंकी सहित सोलंकी परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। परिवारजनों एवं समाजबंधुओं ने मदनलाल सोलंकी को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए मंदिरों की सेवा, धार्मिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।
मदनलाल सोलंकी खेतलाजी एवं ब्राह्मणी माता मंदिर के निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त
Leave a comment
