रानी- शक्ति स्वरूप एवं सम्मान समारोह में रानी राज राजेन्द्र बसंती देवी किशोरमल वी खीमावत ट्रस्ट रानी को पत्रिका शख्सियत सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान सरकार के मंत्री जोराराम कुमावत एवं मदन दिलावर तथा पाली पुलीस अध्यक्ष मोनीका सेन द्वारा ट्रस्ट के व्यवस्थापक रणजीत ढालावत तथा नवीन चौपडा पानी को प्रदान किया गया।समारोह में जिले की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। ट्रस्ट को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण तथा अभिनव सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर मंत्री जोराराम कुमावत तथा मदन दिलावर ने भी समारोह को संबोधित किया।
