कुश्ती दंगल में हिंदुस्तान के कोने-कोने से आएंगे पहलवान
नेकीराम एंड पार्टी द्वारा ऊंट घोड़े का दिखाया जाएगा करतब होगा आकर्षण का केंद्र
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
उदयपुरवाटी | उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में कल 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व विख्यात महिला एवं पुरुष पहलवानों द्वारा कुश्ती दंगल में दो पेच दिखाए जाएंगे l मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया, जगदीश जाखड़ एवं डॉ रामकुमार सिराधना ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 2 अक्टूबर को ही मातेश्वरी कुश्ती दंगल के दौरान मेले का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें दूर-दराज से आकर ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष खरीददारी करेंगे l मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि कल 2 अक्टूबर को ही कुश्ती दंगल के दौरान नेकीराम एंड पार्टी द्वारा ऊंट घोड़ो का करतब भी दिखाया जाएगा जो आकर्षण का केंद्र होगा l इसके साथ ही रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा l मेले के दौरान ही रंग बिरंगी आतिशबाजी का नजारा भी लोगों को देखने के लिए मिलेगा l भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें दूर-दराज से आए हुए श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l कुश्ती दंगल के दौरान अंतिम कुश्ती एक लाख एक हजार सो रुपए की भामाशाह भागीरथ मल डोडवाडिया मालनगर नीमकाथाना द्वारा करवाई जाएगी l मेला कमेटी द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा l
