Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » पंडित दीनदयाल जयंती पर भाजपा की सेवा संकल्प सभा, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से जनता से जुड़ने का किया आह्वान
राज्य-शहर

पंडित दीनदयाल जयंती पर भाजपा की सेवा संकल्प सभा, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से जनता से जुड़ने का किया आह्वान

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/09/26 at 1:09 PM
Rajasthan Darshan
Share
2 Min Read
SHARE

जयपुर, 25 सितंबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा की ओर से सेवा संकल्प सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा को जनता की सेवा और किए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता का आशीर्वाद वोट के रूप में मिलता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहिए। गरीब को नारायण मानकर सेवा भाव से काम करने का आह्वान भी किया।
नितिन नवीन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानवदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि शहरी विकास में सड़क, नाला, पानी, खेल मैदान, पार्क, स्कूल, पुस्तकालय, मंदिर और विरासत जैसे सभी पहलुओं को साथ लेकर काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के विचार को जमीन तक पहुंचाने में निकाय और पंचायत के जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत हैं। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से संकल्प पत्र को आधार बनाकर अपने क्षेत्रों के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कानून और संविधान का राज चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों में 2,636 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है तथा 36 लाख लोगों को 400 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से दी गई है।
कार्यक्रम के बाद केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए 90 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Darshan September 26, 2026 September 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पंडित दीनदयाल जयंती पर भाजपा की सेवा संकल्प सभा, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से जनता से जुड़ने का किया आह्वान
  • हरमाड़ा पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद
  • वैशाली नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
  • उपमहापौर चुनाव : नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा शुरू
  • वार्ड 15 में सरोज देवी का जनसंपर्क अभियान तेज, विकास के मुद्दों को बनाया चुनावी आधार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

हरमाड़ा पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

September 26, 2026
राज्य-शहर

वैशाली नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

September 26, 2026

उपमहापौर चुनाव : नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा शुरू

September 26, 2026
राज्य-शहर

वार्ड 15 में सरोज देवी का जनसंपर्क अभियान तेज, विकास के मुद्दों को बनाया चुनावी आधार

September 4, 2026