Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Home » ताजा खबर » पुलिस थाना डुंगला व जिला विशेष टीम की सयुक्त कार्यवाही
राज्य-शहर

पुलिस थाना डुंगला व जिला विशेष टीम की सयुक्त कार्यवाही

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/01 at 10:04 PM
Rajasthan Darshan
Share
6 Min Read
SHARE

ब्लाईंड मर्डर का खुलासा, 5 आरोपी गिरफतार, 1 नाबालिग डिटेन।

वारदात में प्रयुक्त फ्रोक्स कार व तलवार, चाकू जब्त

चित्तौड़गढ़। जिले की डूंगला थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा डूंगला क्षेत्र के तलावदा गांव में 21 सितंबर 2026 की रात कमलेश मोगिया की धारदार हथियारों से की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 1 नाबालिग को डिटेन किया है। वारदात में प्रयुक्त फ्रॉन्क्स कार तथा तलवार व चाकू भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चों के गरबा पंडाल में खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 21 सितंबर 2026 को रात्रि करीब 9ः15 बजे कमलेश पुत्र मोहनलाल मोग्या, उम्र 35 वर्ष, निवासी तलावदा, खेत की फसल की निगरानी करने के लिए गया था। उसी दौरान तलावदा सरकारी स्कूल के सामने प्रार्थी के भाई कमलेश मोग्या के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार चाकू एवं तलवार से हमला किया गया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर घायल हो गया। कमलेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर शौच के लिए गई लालीबाई मोग्या, प्रार्थी की पुत्री एवं लक्ष्मी पत्नी कालूलाल मोग्या मौके पर पहुंचे। वहां कमलेश मोग्या एक गड्ढे में बेहोशी की हालत में लहूलुहान पड़ा मिला। उसे मौके से मोटरसाइकिल द्वारा बोहेड़ा के शर्मा नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे डूंगला राजकीय अस्पताल ले जाने की सलाह दी। तत्पश्चात एम्बुलेंस से कमलेश मोग्या को बोहेड़ा से डूंगला राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा कमलेश मोग्या को मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के दौरान पास मकान वाले को एक काले रंग की गाड़ी घटना के पास देखी थी। कमलेश मोग्या पर चाकू एवं तलवार से लगभग आठ नो वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना डूंगला पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। ब्लाइड मर्डर के खुलासे हेतु थानाधिकारी डुंगला ओम सिह चुण्डावत द्वारा थाना स्तर पर व जिला स्पेशल टीम चित्तौडगढ की एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त हत्या के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एवं त्वरित खुलासे के लिए गठित टीम द्वारा डूंगला से लेकर गॉव तलावदा तक प्रत्येक आने जाने वाले वाहनों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए एवं घटना कारित करने के बाद उनके फरार होने के रूट घटनास्थल तलावदा से लेकर भीन्डर होते हुए उदयपुर तक जाने के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर बारीकी से विश्लेषण किया व मृतक के परिजनों से जानकारी जुटाई व घटना में प्रयुक्त गाडी फ्रोंक्स कार को आईडेंटिफाई करके लगातार पीछा किया गया । घटना स्थल के नेटवर्क डाटा का विश्लेषण किया गया ,संदिग्ध लोगो से पुछताछ कर डाटा का बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ हत्या की घटना कारित करने वाले 5 आरोपीयों को गिरफतार व 1 नाबालिग को डिटेन किया ,वारदात में प्रयुक्त फ्रोक्स गाडी व हत्या में प्रयुक्त तलवार व कार को जप्त किया है ।

घटना का कारण
मृतक ओर आरोपी भूपेंद्र ओर पुनीत के गांव में बच्चों के गणपति के गरबा पाडाल में खेलने से लेकर विवाद हुआ जिसके बाद मृतक द्वारा आरोपी के घर के बाहर जाकर माँ बहिन की गालिया देने से ओर आपस में देख लेने की धमकी देने से आरोपी भूपेंद्र ओर पुनीत द्वारा बदला लेने की ठान लेने से प्लानिंग के तहत एक नाबालिग को मृतक का ध्यान रखने के लिए स्कूल के पास भेज दिया ओर बाकी भूपेंद्र ओर पुनीत उदयपुर से अन्य 3 दोस्तो को साथ ले फ्रॉक्स कार से 5 जने उदयपुर से रवाना हो साथ में लाए तलवार ओर चाकू से कमलेश मोगिया मृतक जो मेन रोड पर फोन पे बात करते घूम रहा था पर जानलेवा हमला करके ग्रामीण रास्तों से बचते हुए वापिस उदयपुर जाकर फोन बंद करके फरार हो गए

हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपीः-
1. तरूण सालवी पिता हीरालाल सालवी उम्र 25 साल निवासी मकान नं 1232 हिरणमगरी सेक्टर 7 थाना सविना जिला उदयपुर।
2. रणवीरसिंह पिता प्रेमसिंह चौहान उम्र 20 साल निवासी लूणावास खारा थाना झंवर जिला जोधपुर हाल स्थायी निवासी मकान नं 148 कृष्णा कोलोनी सेक्टर 9 सविना थाना सविना जिला उदयपुर।
3. विक्रमसिंह उर्फ विक्की पिता उदयसिंह राजपूत उम्र 18 साल निवासी वजपुरा थाना धरियावद जिला प्रतापगढ हाल निवासी तलावदा थाना डुंगला जिला चितौडगढ।
4. भुपेन्द्र शर्मा पिता जगदीश शर्मा उम्र 19 साल निवासी तलावदा थाना डुंगला जिला चितौडगढ।
5. पुनित शर्मा पिता सुरेश शर्मा निवासीे लक्ष्मीपुरा थाना भीण्डर जिला उदयपुर
प्रकरण की खुलासे ओर मुलजिमों की गिरफ्तारी में रामावतार साइबर सेल डीएसटी प्रभारी (चोरी निरोधक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

घटना का खुलासा करने वाली टीम:-
थाना डुंगला:-थानाधिकारी ओम सिंह चुण्डावत, एएसआई राजकुमार (साईबर सैल) हेड कानि ललित कुमार , कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, ओमप्रकाश , रामधन, अनिल कुमार,मेघचंद, रमेश,चालक मालाराम
जिला स्पेशल टीम:-साईबर सैल के कांस्टेबल रामावतार (टीम प्रभारी), रामनरेश, पुरखराम,मनीष नायक,तथा डीएसटी के कांस्टेबल दुर्गेश,
पदम कुमार,हेमराज,राकेश, मुकेश,साहिल।

गिरफ्तारी में सहयोगी टीमः- थाना सिरोही सदर,जिला सिरोही के पुलिस निरीक्षक घनश्याम सिंह ,एसआई राजेश कुमार, कांस्टेबल प्रवीण सिंह, तथा एएसआई भगवती लाल थाना हिरण मगरी उदयपुर,कांस्टेबल दूरसंचार नितेश कुमार मीणा, कांस्टेबल सुनिल कुमार थाना केलवाडा, राजसमंद।

Rajasthan Darshan October 1, 2026 October 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुलिस थाना डुंगला व जिला विशेष टीम की सयुक्त कार्यवाही
  • पचलंगी में महिला एवं पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल कल
  • अल्फा कैरियर इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण
  • PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर अस्पताल में फल वितरण
  • खुडाला तालाब पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

पचलंगी में महिला एवं पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल कल

October 1, 2026
राज्य-शहर

अल्फा कैरियर इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण

October 1, 2026
राज्य-शहर

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर अस्पताल में फल वितरण

October 1, 2026
राज्य-शहर

खुडाला तालाब पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान।

October 1, 2026