Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » आरके पुरम में 11 अक्टूबर से रामलीला का मंचन, 20 को रावण दहन और 21 को विराट कवि सम्मेलन
राज्य-शहर

आरके पुरम में 11 अक्टूबर से रामलीला का मंचन, 20 को रावण दहन और 21 को विराट कवि सम्मेलन

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/10 at 11:28 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

नागौर का बजरंग रामलीला लोक कला मंडल प्रस्तुत करेगा रामलीला

कोटा। शहर में धर्म, संस्कृति और साहित्य की त्रिवेणी सजने जा रही है। श्री रामलीला आयोजन समिति, आरके पुरम-ए, नया कोटा की ओर से नगर निगम कोटा के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 21 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य संयोजक बालचंद फौजी ने बताया कि आरके पुरम-ए स्थित श्री महर्षि गौतम रामलीला पार्क में रविवार से रामलीला का मंचन शुरू होगा। आयोजन के दौरान भव्य आतिशबाजी, राम बारात, रावण दहन और अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री गिरिराज गौतम ने बताया कि
रामलीला का शुभारंभ 11 अक्टूबर को आतिशबाजी के बीच होगा। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधायक संदीप शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है। रामलीला का मंचन नागौर के बजरंग रामलीला लोक कला मंडल की ओर से किया जाएगा। प्रतिदिन रात 8 बजे से मध्यरात्रि तक होने वाले मंचन में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंगों का सजीव चित्रण किया जाएगा।

प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी पीपी गुप्ता ने बताया ​कि 13 अक्टूबर को श्रीराम बारात एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 20 अक्टूबर को आतिशबाजी के साथ भव्य रावण दहन होगा। आयोजन का समापन 21 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन के साथ होगा। सम्मेलन में देशभर के नामचीन कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को काव्य रस से सराबोर करेंगे। वरिष्ठ कवि पंडित प्रेम शास्त्री कवि सम्मेलन के सूत्रधार होंगे।

रामलीला में नारद मोह, श्रीराम जन्म, ताड़का वध, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, श्रीराम विवाह, वन गमन, केवट संवाद, भरत मिलाप, सीता हरण, शबरी प्रसंग, श्रीराम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंका दहन, रामसेतु निर्माण, अंगद-रावण संवाद, कुंभकरण एवं मेघनाद वध, श्रीराम-रावण युद्ध और श्रीराम के राज्याभिषेक सहित अनेक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खान-पान की स्टॉलें, आकर्षक सजावट और भव्य स्वागत द्वार भी तैयार किए जा रहे हैं।

पोस्टर का विमोचन
शनिवार को पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में रेडक्रॉस के स्टेट सेक्रेटरी जगदीश जिंदल, मुख्य संयोजक बालचंद फौजी, समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री गिरिराज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी पीपी गुप्ता, संयोजक सत्यप्रकाश गौतम एवं चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष विष्णु नारायण शर्मा, पार्षद कीर्ति गौतम, भीमसेन, पंकज गौतम और विष्णु शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति ने शहरवासियों से सपरिवार कार्यक्रमों में शामिल होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।

Rajasthan Darshan October 10, 2026 October 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जयपुर में मुरलीपुरा पुलिस की स्पा सेंटरों पर कार्रवाई, 12 युवतियों सहित 14 लोग गिरफ्तार
  • अजमेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: फर्जी IT अधिकारी बनकर 3 करोड़ की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
  • सरदारगढ़ खेड़ा में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया दमखम
  • जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, राजीनामा की भावना से निपटाए प्रकरण
  • पंचायत राज चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जुटें – डॉ. संजीव राजपुरोहित

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

जयपुर में मुरलीपुरा पुलिस की स्पा सेंटरों पर कार्रवाई, 12 युवतियों सहित 14 लोग गिरफ्तार

October 10, 2026
राज्य-शहर

अजमेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: फर्जी IT अधिकारी बनकर 3 करोड़ की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026
राज्य-शहर

सरदारगढ़ खेड़ा में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया दमखम

October 10, 2026
राज्य-शहर

जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, राजीनामा की भावना से निपटाए प्रकरण

October 10, 2026