जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सांगानेर सदर थाने के सहायक उप निरीक्षक महेश चन्द मीणा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
ACB के अनुसार, आरोपी ASI एक प्रकरण में पिकअप वाहन छोड़ने और सहपरिवादी को आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रेप कार्रवाई की गई।
एसीबी की टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपी को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। रिश्वत की राशि आरोपी की पहनी हुई जींस की जेब से बरामद की गई। आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
यह कार्रवाई ACB उप महानिरीक्षक द्वितीय, जयपुर ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में की गई। ACB की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
ACB ने भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क करने की अपील की है।
सांगानेर सदर थाने का ASI 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Leave a comment
