Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Home » ताजा खबर » वृद्धजनों की सेवा को बनाया जीवन का संकल्प, गोविंद राम मित्तल सम्मानित
राज्य-शहर

वृद्धजनों की सेवा को बनाया जीवन का संकल्प, गोविंद राम मित्तल सम्मानित

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/01 at 9:50 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

83 वर्ष की उम्र में भी सेवा का सिलसिला जारी, वृद्धाश्रम से लेकर निशुल्क डायलिसिस और देह संस्कार तक की सेवाएं

कोटा। उम्र के 83वें पड़ाव पर भी समाजसेवा का संकल्प उतनी ही मजबूती से कायम है। वरिष्ठ नागरिक गोविंद राम मित्तल ने वृद्धजनों की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाते हुए पिछले दो दशकों से विभिन्न सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान के लिए कोटा से चयनित गोविंद राम मित्तल को वरिष्ठजनों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठजनों से संवाद किया। कोटा में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक सविता कृष्णिया की उपस्थिति में चयनित वरिष्ठजनों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
वानप्रस्थ सेवा ट्रस्ट से जुड़े गोविंद राम मित्तल ने बताया कि वृद्धजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल मानव सेवा समिति का संचालन किया जा रहा है, जहां निशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। लखावा में वृद्धजनों के लिए वृद्धाश्रम संचालित है। यहां चार धाम की यात्रा करने में असमर्थ वृद्धजनों के लिए मंदिर का निर्माण कराया गया है, ताकि वे एक ही स्थान पर चार धाम के दर्शन का आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि शहर में निशुल्क देह संस्कार प्लांट भी संचालित किया जा रहा है, जहां सभी को निशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
सम्मान मिलने पर मित्तल ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी वृद्धजनों का सम्मान है, जिनकी सेवा को उन्होंने अपने जीवन का संकल्प बनाया है। उन्होंने कहा कि जीवन के इस पड़ाव पर भी उनका प्रयास यही है कि जरूरतमंद वृद्धजनों को सम्मान, सहारा और आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में कोटा के अन्य चयनित विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत पुरस्कार श्रेणी में दी ह्यूमन हेल्पलाइन ट्रस्ट के मनोज कुमार जैन को वृद्धजनों के लिए हेल्पलाइन, देखभाल, चिकित्सा सहायता एवं पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक समय से किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
संस्थागत श्रेणी में रजत सेवा संस्थान के मुख्य पदाधिकारी निर्मल दीक्षित, वृद्धजन कल्याण समिति के मुख्य पदाधिकारी राजेंद्र गौड़ एवं महासचिव यज्ञदत्त हाड़ा तथा गंगा विजन संस्थान के मुख्य पदाधिकारी अनिल जैन का चयन किया गया। संस्थाओं द्वारा भोजनशाला, डे-केयर सेंटर, संरक्षण, आश्रय, पुनर्वास और अन्य कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

Rajasthan Darshan October 1, 2026 October 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुलिस थाना डुंगला व जिला विशेष टीम की सयुक्त कार्यवाही
  • पचलंगी में महिला एवं पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल कल
  • अल्फा कैरियर इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण
  • PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर अस्पताल में फल वितरण
  • खुडाला तालाब पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

पुलिस थाना डुंगला व जिला विशेष टीम की सयुक्त कार्यवाही

October 1, 2026
राज्य-शहर

पचलंगी में महिला एवं पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल कल

October 1, 2026
राज्य-शहर

अल्फा कैरियर इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण

October 1, 2026
राज्य-शहर

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर अस्पताल में फल वितरण

October 1, 2026