जयपुर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए शातिर मोटरसाइकिल चोर फहीम उर्फ शाहरूख (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी लालकोठी और आदर्श नगर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को गुरुद्वारा वैशाली नगर में लंगर सेवा के लिए आए इकबाल सिंह की हीरो होंडा स्प्लेंडर RJ14NB 8898 चोरी हो गई थी। इस संबंध में वैशाली नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण IPS के निर्देशन में टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे 200 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूचना के आधार पर फहीम उर्फ शाहरूख की पहचान की गई। पुलिस टीम ने उसे पोस्ट ऑफिस के सामने नर्सरी पार्क के पास चोरी की मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने गुरुद्वारा के पास से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और नशे की हालत में बाजारों में घूमकर खड़े वाहनों की रैकी करता था। मौका मिलने पर वाहन का लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर अनिल कुमार शर्मा के सुपरविजन तथा थानाधिकारी अरविन्द सिंह शेखावत के नेतृत्व में की गई।
विशेष भूमिका: आरोपी को डिटेन करने, गिरफ्तार करवाने और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करवाने में हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह नंबर 2169 और कांस्टेबल दीपचन्द नंबर 11209 की विशेष भूमिका रही। टीम में हेड कांस्टेबल संजय कुमार नंबर 607, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह नंबर 2169, कांस्टेबल दीपचन्द नंबर 11209, कांस्टेबल कमलेश नंबर 11024 और कांस्टेबल जयराम नंबर 10694 शामिल रहे।
वैशाली नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
Leave a comment
